फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tariq had a grudge for marrying Shoaib after refusing his brother

Shahjahanpur News: भाई से इन्कार कर शोएब से शादी करने पर रंजिश मानने लगा था तारिक

Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tariq had a grudge for marrying Shoaib after refusing his brother
शुएब के गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज।
शाहजहांपुर। मोहल्ला बाबूजई में शुएब (30) पर सरेराह फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके बीच की रंजिश भी स्पष्ट हो गई। परिजनाें के मुताबिक, शुएब की पत्नी चांदनी की शादी पहले तारिक के भाई मुशरान से तय हुई थी। बाद में चांदनी के पिता ने शादी से इन्कार करते हुए शुएब से शादी कर दी थी। इसी रंजिश में तारिक ने अपने मौसेरे भाई व दोस्त के साथ मिलकर जानलेवा हमले को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पंजाब के जिला गुरदासपुर के थाना बांटला के गांव कादियान निवासी शुएब अपने दादा लतीफ अहमद के इंतकाल के बाद 40वें में पत्नी चांदनी, मां जैनब व एक साल की बेटी तैयबा के साथ यहां आया था। रविवार की शाम को रिश्तेदार सगीर के बेटे अनवर के घर से दावत से लौटते समय बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में बाबूजई निवासी शुएब के चाचा सलीम अहमद ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने गौहरपुरा निवासी तारिक, बाबूजई निवासी गुफरान और हयातपुरा मोहल्ला निवासी नदीम को नामजद किया। सलीम ने पुलिस को बताया कि शुएब की पत्नी चांदनी का रिश्ता पहले तारिक के भाई मुशरान से तय हुआ था। चांदनी के परिजन ने वहां शादी से इन्कार करते हुए शुएब से निकाह कर दिया था। तभी से तारिक रंजिश मानते हुए बेइज्जती का बदला लेने की बात कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को कंधे पर बैठाकर जाते समय मारी गोली, वीडियो वायरल

दावत से लौटते समय शुएब अपनी एक साल की बेटी तैयबा को कंधे पर बैठाए हुए था। उसके पीछे पत्नी चांदनी व मां गुड़िया चल रही थी। तभी सामने से एक बाइक पर सवार ने उसे ओवरटेक कर रुक गया, जबकि पीछे से सफेद शर्ट पहने तारिक ने शुएब के नजदीक आकर उसकी कनपटी पर गोली मार दी। वह वहीं पर गिर गया। इसके बाद शुएब अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल के चाचा सलीम ने बताया कि आरोपी भतीजे की लगातार रेकी कर रहे थे।

आरोपियों समेत आधा दर्जन हिरासत में
घटना के बाद रात में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली। शुएब के परिजनों को फुटेज से पहचान भी कराई। आरोपी बिजलीपुरा की ओर भागे थे। पुलिस ने गुफरान और नदीम समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी तारिक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

सिर का ऑपरेशन रहा सफल
बरेली से देर रात शुएब की हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार शाम को उसके सिर का ऑपरेशन किया गया।

तारिक भी शुएब का है रिश्तेदार
वर्षों पहले रिश्ता टूटने की टीस तारिक अब तक लिए बैठा था। वह शुएब का भी रिश्तेदार है। शुएब के चाचा सलीम की साली का तारिक बेटा है, जबकि तारिक व गुफरान मौसेरे भाई हैं। नदीम तारिक का दोस्त है।


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed