फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Take inspiration from the sacrifice of Bismil and become an ally in building a beautiful society

Shahjahanpur News: बिस्मिल के बलिदान से प्रेरणा लेकर सुंदर समाज के निर्माण सहयोगी बनें

Mon, 12 Jun 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the sacrifice of Bismil and become an ally in building a beautiful society
अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं महापौर अर्चना वर्मा
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 126वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों ने अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इससे पहले आर्य विद्वानों ने यज्ञ किया। प्रार्थना और शांति पाठ भी हुआ।
विज्ञापन

महापौर अर्चना ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से ही आज हम सब स्वतंत्र हैं। हमारा दायित्व है कि उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर सुंदर समाज के निर्माण में सहयोगी बनें। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि शहीदों की नगरी में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने स्वच्छता को आदत में ढालने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी, संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. केके शुक्ला, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, रजनी गुप्ता, सुनील अग्निहोत्री, राकेश मिश्र, अजय गुप्ता, रेनू सक्सेना, जीसी मिश्र, रामजी गुप्ता, कवि डॉ. इंदु अजनबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्मिल का सदैव ऋणी रहेगा देश
खुदागंज। आर्य समाज मंदिर में राष्ट्रभक्ति यज्ञ के साथ पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई। प्रधान सौरभ गुप्ता ने कहा कि अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका बलिदान युगों-युगों तक समाज को प्रेरणा देता रहेगा। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मंत्री रामवीर सिंह आर्य ने कहा कि काकोरी एक्शन के अमर शहीदों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को शत-शत नमन है। इस मौके पर श्याम कुमार भारद्वाज, झब्बू लाल आर्य, रविंद्र रस्तोगी, कन्हैया लाल आर्य, अश्वनी कुमार आर्य, श्याम मोहन सिंह मौजूद रहे।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
पुवायां। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर काकोरी एक्शन के महानायक अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने बिस्मिल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरुणोद मिश्र, आनंद आर्य सर्वेश शर्मा, सुनील कुशवाहा, सुखवंत सिंह, कुलदीप पाठक, कुलदीप गुप्ता, रामप्रकाश मिश्र, राजीव राजे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed