फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Surge in Ganga... two km stretch of Farrukhabad Highway again submerged

Shahjahanpur News: गंगा में उफान... फर्रुखाबाद हाईवे का दो किमी हिस्सा फिर जलमग्न

Mon, 26 Aug 2024 01:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Surge in Ganga... two km stretch of Farrukhabad Highway again submerged
शमशाबाद-जलालाबाद स्टेट हाइवे पर चल रहा बाढ़ का पानी। संवाद
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। हाल ही में हुई बारिश के बाद उत्तराखंड और यूपी के बांधों-बैराजों से पानी की निकासी बढ़ा दी गई। इससे गंगा में रविवार को दूसरे दिन भी उफान जारी रहा। नरौरा बैराज से 1.62 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी निकलने से कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर 13 सेमी. बढ़ गया। गंगा के फैलाव लेने से फर्रुखाबाद जिले की सीमा में शमशाबाद-जलालाबाद हाईवे का करीब दो किमी हिस्सा बाढ़ से फिर जलमग्न हो गया है। मिर्जापुर क्षेत्र के करीब छह तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सुबह मिली सूचनाओं के अनुसार, नरौरा बैराज से आज गंगा में पानी की निकासी 39 हजार 820 क्यूसेक बढ़कर एक लाख 62 हजार 668 क्यूसेक हो गई है। बताया गया कि बदायूं के कछला घाट पर गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर 162 मीटर पर बह रही है। जिले की सीमा में गंगा में कछला से होकर पानी आ रहा है। नरौरा से निकले पानी को यहां तक पहुंचने में 36 घंटे लगते हैं। इसलिए गंगा के जलस्तर में अगले दो दिन तक वृद्धि जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष के अनुसार बरेली के चौबारी घाट पर रामगंगा 11 सेमी. बढ़ी है, लेकिन अन्य बैराजों से पानी की निकासी 17 हजार 424 क्यूसेक कम होकर 14 हजार 306 क्यूसेक रह गई है। इससे रामगंगा में अगले 24 घंटे में पानी घटने का अनुमान है। रामगंगा के जलस्तर में कमी आने से परौर क्षेत्र के करीब 12 तटीय गांवों पर कोई खतरा नहीं होगा, लेकिन मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से हालात बिगड़ सकते हैं। रात करीब 11 बजे से गंगा में उफान बढ़ने के साथ पानी शमशाबाद-जलालाबाद हाईवे पर फिर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले की सीमा में चौरा गांव के पास हाईवे पर दो फुट पानी आ गया है। चार पहिया वाहन हाईवे के जलमग्न हिस्से से निकल रहे हैं। इसके बावजूद वहां प्रशासन की ओर से अभी तक जन सामान्य के लिए कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया। बता दें कि चालू मानसून सीजन में इस हाईवे पर तीसरी बार पानी आया है।

गंगा के तटीय गांव पैलानी उत्तरी, कमथरी, चितार, इस्लामनगर और आजादनगर के आसपास के क्षेत्र पानी से घिर रहे हैं। जलस्तर बढ़ने की दशा में इन सभी गांवों के घरों में पानी घुसने की आशंका है, लेकिन तहसील के अधिकारी बाढ़ की आपदा से उदासीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed