फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sunday, was the coldest day of the season, fog reduced visibility...

Shahjahanpur News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, कोहरे से दृश्यता हुई कम

Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Sunday, was the coldest day of the season, fog reduced visibility...
शाहजहांपुर। अधिकतम तापमान निचले स्तर पर पहुंचने से रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। धूप नहीं निकलने से दिन में कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। कोहरा घना होने से दृश्यता भी कम रह गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भीषण सर्दी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जोकि इस सीजन में सबसे कम है। धूप नहीं निकलने से दिन में भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 दर्ज किया गया। दृश्यता 40 मीटर रह गई। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन तक भीषण सर्दी रहने की संभावना है। कोहरा का घना होने से दृश्यता कम होगी।
विज्ञापन

------
घना कोहरा बारिश की तरह टपका
-रविवार सुबह से ही घने कोहरे की चादर रही। कोहरा इतना घना था कि पानी की बूंदे टपक रही थीं। दृश्यता 40 मीटर होने से सड़क पर कुछ दिखाई तक नहीं दे रहा था जिसकी वजह से आवागमन में काफी दिक्कत हुई। वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे की वजह से दिनभर धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आलू और सब्जी की फसल पर झुलसा रोग का बढ़ा खतरा
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी लगातार कोहरा और पाला पड़ने की वजह से आलू और सब्जियों में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि किसान लगातार अपने खेतों में झुलसा रोग की दवा का छिड़काव करते रहे। सिंचाई करने से भी झुलसा रोग लगने की संभावना कम रहती है। गेहूं की फसल के लिए कोहरा और पाला दोनों की फायदेमंद हैं।

--------
सर्दी में जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले बाहर
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। यह मौसम ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए काफी घातक होता है। साथ ही सामान्य लोगों को अचानक ठंड लग सकती है। सर्दी में जरुरत पड़ने पर शरीर को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकलें। खाली पेट घर से नहीं निकलें। इसमें ठंड लगने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed