{"_id":"617c46f080df8338f21dd30f","slug":"suicide-woman-shahjahanpur-news-bly464576687","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। ससुराल में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। शव मिलने के बाद परिवार के लोग घर छोड़कर भाग निकले। पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। विवाहिता के मायके वालों को भी सूचना दी गई है।
गांव आलमपुर पिपरिया निवासी जसवंत वर्मा के 25 वर्षीय पुत्र सोनू की शादी चार साल पहले जनपद पीलीभीत के गांव रमबोझा निवासी किरन देवी के साथ हुई थी। किरन के तीन वर्षीय एक पुत्र आयुष है। सोनू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद किरन देवी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई थी। किरन के काफी देर तक वापस नहीं आने पर ननद नीरज देवी छत पर पहुंची तो किरन का फंदे से लटकता देख शोर मचाती हुई नीचे आई।
किरन के फंदे पर लटकने की जानकारी पाकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पति सोनू ने किरन देवी का शव फंदे से उतारा। सोनू ने ससुराल के लोगों को फोन कर सूचना दी कि किरन ने फंदे पर लटकर जान दे दी है। इसके बाद सोनू सहित परिवार के सभी लोग घर से गायब हो गए। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।