{"_id":"61a3d55b2c8118239742fec4","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4676172123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
ंदीप से उसकी पत्नी ज्योति की मौत की जानकारी लेते सीओ
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी संदीप कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति का शव रविवार को में फंदे से लटकता मिला है। ज्योति तीन माह की गर्भवती भी थी। उनका एक तीन वर्ष का बेटा प्रियांश है। सूचना पाकर आए भाई ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
संदीप कुमार ने बताया कि वह छावनी मोहल्ले में किराए पर रहता है। रविवार सुबह दस बजे पत्नी ज्योति ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसने शव को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। सूचना पर सीओ बीएस वीरकुमार और थाने से पुलिस पहुंची। दोपहर बाद ज्योति का भाई जनपद लखीमपुर के थाना खीरी के गांव अरनीखाना (जिंसी) निवासी रामपाल भी परिवार के लोगों के साथ आ गया।
रामपाल के अनुसार पांच वर्ष पहले उसने बहन की शादी पुवायां निवासी संदीप कुमार के साथ की थी। दहेज में सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के बाद संदीप ने दहेज में सोने की लर, बाइक और एक लाख रुपये मांगना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर संदीप ने रविवार को बहन को मार कर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है। संदीप के अनुसार रविवार को उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। पत्नी ने खाना भी बनाया था। वह खाना खाकर घर से बाहर चला गया। लौटा तो ज्योति का शव फंदे पर लटता मिला।
ज्योति के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। मौका मुआयना कर परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां

पुवायां की ज्योति देवी का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN