फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugar mill remained closed for an hour, farmers worried

Shahjahanpur News: एक घंटे बंद रही चीनी मिल, किसान परेशान

Thu, 20 Nov 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill remained closed for an hour, farmers worried
तिलहर चीनी मिल के बाहर इंतजार करते किसान। संवाद
तिलहर। रूटीन चेकिंग के दौरान बुधवार सुबह आठ से नौ बजे तक चीनी मिल का संचालन रोक दिया गया, जिससे पर्ची कटवाने आए किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चीनी मिल बाउंड्री के बाहर गन्ना किसानों की बैलगाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस सीजन में टोल पर टोकन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार सत्यापन में समय लगने के कारण पर्ची लेने में देरी हो रही है। किसान सुबह से लाइन में खड़े होने के बावजूद कई-कई घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधन शैलेंद्र अस्थाना ने बताया कि मिल की चेकिंग प्रतिदिन की प्रक्रिया का हिस्सा है। बुधवार सुबह तकनीकी जांच के चलते करीब एक घंटे के लिए मिल का संचालन रोका गया था। उन्होंने कहा कि किसानों के टोकन के लिए आधार कार्ड इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि फर्जी पर्ची निकालकर गन्ना तौल कराने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट के माध्यम से गलत विवरण डालकर पर्ची निकालने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए यह व्यवस्था लागू करनी पड़ी है। किसानों ने आधार सत्यापन प्रक्रिया को सुगम बनाने और टोकन वितरण की गति बढ़ाने की मांग की है ताकि तौल केंद्रों पर लगने वाली भीड़ से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed