फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sub-centre to Open in Powayan for Urea Distribution

Shahjahanpur News: यूरिया वितरण के लिए पुवायां में खुलेगा उपकेंद्र

Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sub-centre to Open in Powayan for Urea Distribution
पुवायां। यूरिया वितरण के लिए मंडी समिति परिसर में इफको किसान सेवा केंद्र के पास ही एक उपकेंद्र दो दिन में शुरू हो जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी। अधिकारियों का दावा है कि जिले में यूरिया की समस्या नहीं है। नकद खरीद के कारण किसान इफको केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ हो जाती है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि जिले में पुवायां, बंडा और खुटार में इफको किसान सेवा केंद्रों पर यूरिया की नकद बिक्री की जा रही है। यूरिया की नकद बिक्री के कारण केंद्रों पर भीड़ रहती है। तीनों केंद्रों पर किसानों को नजदीकी बी-पैक्स समितियों और उर्वरक बिक्री केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई है और बिक्री केंद्रों की सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन

खुटार इफको केंद्र के पास खुटार संघ का बिक्री केंद्र खोला गया है। बंडा इफको केंद्र से सौ मीटर दूर ताजपुर समिति से यूरिया का वितरण हो रहा है और पुवायां में इफको केंद्र के पास एक उपकेंद्र दो दिन में खुल जाएगा, इससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 27 मई को जिले में यूरिया की 2674 मीट्रिक टन की बड़ी रैक आंवला प्लांट से मिल रही है। इसके अलावा जिले में पीसीएफ बफर गोदाम में 6450 मीट्रिक टन, जिले की सहकारी समितियों पर लगभग 3300 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। 27 मई को जिले की 27 समितियों में 956 मीट्रिक टन यूरिया के आवंटन के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed