फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student death case Family members block road in Shahjahanpur with the dead body

छात्र की मौत का मामला: शाहजहांपुर में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Mon, 09 Feb 2026 11:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 11:01 AM IST
सार

शाहजहांपुर में रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए छात्र की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने सोमवार सुबह छात्र के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Student death case Family members block road in Shahjahanpur with the dead body
सड़क पर जुटे मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी अनुज प्रताप सिंह (16 वर्ष) की मौत के बाद सोमवार सुबह परिजन ने निगोही-बिलंदपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व गुस्साए परिजनों ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ भी की गई थी। 

विज्ञापन

 
रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे मोक्षधाम के पास रील बनाने के दौरान वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को परिजनों ने किशोर का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास कर रही है, परिजन नहीं मान रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed