फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stirred by a fire in a closed house

 बंद घर में आग लगने से हड़कंप

Thu, 27 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stirred by a fire in a closed house
आग - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
घंटाघर के समीप मोहल्ला चमकनी अंटा में दोपहर बाद एक बंद घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान बिल्कुल खाली होने से  नुकसान तो कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन इस बात की चर्चा जरूर हुई कि आखिर मकान में जला क्या। फिलहाल मोहल्ले वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के सदस्यों ने आग बुझाकर तसल्ली की। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब चार बजे चमकनी अंटा बिद्रोही वाली गली स्थित अमित शर्मा के बंद मकान में अचानक धुआं उठने लगने लगा, इससे पहले कि मोहल्ले वाले कुछ समझ पाते कि बंद मकान से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आम पर काबू पाया। मोहल्ले वालों ने बताया कि एक साल पहले 26/27 अप्रैल की रात इसी मकान में आग लग गई थी, तब इसमें प्लास्टिक का गोदाम था। ठीक एक साल बाद फिर आग लगने से लोग सकते में आ गए। जर्जर मकान होने के कारण उसमें कोई रहता भी नहीं है। समझा जा रहा है कि किसी ने बीड़ी-सिगरेट पीकर खिड़की से मकान के अंदर फेंक दी होगी। मकान के अंदर पिछले वर्ष की जली प्लास्टिक अभी भी काले छोटे-छोटे टीले के रूप में मौजूद रहे। आग बुझाने के लिए पहुंचे अग्निशमन दल में एफएसएसओ राममूर्ति लाल, मनोज कुमार, मोहन लाल वर्मा, सकटे लाल गौतम, नितिन और ज्ञानेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed