फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Statements of RPF, TTE and guards engaged in searching for evidence will be recorded

Shahjahanpur News: साक्ष्य तलाशने में जुटी आरपीएफ, टीटीई और गार्ड के दर्ज होंगे बयान

Tue, 20 Aug 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Statements of RPF, TTE and guards engaged in searching for evidence will be recorded
शाहजहांपुर। बरेली और मीरानपुर कटरा के बीच डाउन लाइन की पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद मची भगदड़ की घटना की विवेचना ने तेजी पकड़ ली है। यात्रियों व घायलों के बाद गार्ड व टीटीई के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना की वजह बने अग्निशमन यंत्र का लेखा-जोखा भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

11 अगस्त की सुबह बिलपुर के आगे बहगुल नदी के पुल पर ट्रेन की जनरल बोगी में अग्निशमन यंत्र से छेड़छाड़ के बाद निकले पाउडर को धुआं मानकर आग का शोर मच गया था। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को पुल के ऊपर रोक लिया था। भगदड़ में 20 यात्रियों के चोटें आई थी। इनमें छह को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद साक्ष्य जुटाए थे। बिलपुर चौकी के प्रभारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके साथ के लोगों के बयान लिखे थे। मामले में विवेचना ने तेजी पकड़ ली है। बताते हैं कि जांच के लिए ट्रेन के गार्ड व टीटीई को बयान देने के लिए बुलाया जाएगा। इसी तरह अग्निशमन यंत्र की रिफलिंग की स्थिति की जानकारी लेने आरपीएफ हावड़ा भी जाएगी। वहां सिलिंडर की रिफिलिंग की डेट के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-पंजाब मेल में आग की अफवाह के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना चल रही है। उसमें जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed