फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stand in line in the morning... then you will get water

Shahjahanpur News: सुबह लाइन में लगो... तब मिलेगा पानी

Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Stand in line in the morning... then you will get water
राकेश - फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला करबला और बहादुरपुरा में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इसकी वजह से 250 से अधिक परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोहल्लों के लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। पानी नहीं आने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुरपुरा में करीब दो माह से पानी की आपूर्ति ठप है। मोहल्ले में करीब 150 परिवारों में पानी की सप्लाई दो माह से पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। इसकी वजह से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर निगम ने पानी की सप्लाई की पूर्ति करने के लिए एक वाटर टैंक खड़ा कर दिया है। यह पानी पीने योग्य नहीं है। लोगों की संख्या अधिक है। एक टैंकर में भला नहीं हो पाता है। सुबह जरूरतों को पूरा करने में पानी खत्म हो जाता है। इसके बाद लोग परेशान होकर भटकते हैं।
विज्ञापन

--------
करबला में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप
करबला मोहल्ला में करीब 100 परिवार रहते हैं। इस मोहल्ले में करीब दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस मोहल्ले की पानी की सप्लाई शहीद द्वार स्थित ओवर हैडटैंक से है। बताया जा रहा है। कि ओवरहैड टैंक पूरा नहीं भर पाता है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। मोहल्ले के लोग आसपास लगे सरकारी नलों पर निर्भर है। इनमें पीने लायक पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लोगों की बातचीत
दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है। पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
रामबेटी, करबला
-----
मोहल्ले में लोग पानी की सप्लाई पर निर्भर है। दो सप्ताह से अधिक का समय हो गया है। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
नीरज, करबला
------
बहादुरपुरा में दो माह से पानी की सप्लाई ठप है। इसकी वजह से मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गुलशन गुप्ता, बहादुरपुरा
------
दो माह से पानी की सप्लाई बिल्कुल ठप है। नगर निगम के अधिकारियों शिकायत भी की, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर निगम की कार्यशैली से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
राकेश, बहादुरपुरा
-----
जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जल्द लोगों की समस्या का समाधान करके पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए। जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त

राकेश

राकेश- फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।

राकेश

राकेश- फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।

राकेश

राकेश- फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed