{"_id":"58cadb694f1c1b992132a3cc","slug":"stalking-from-post-offices-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाककर्मियों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाककर्मियों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टल इंपलाइज यूनियन के केंद्रीय आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते शहर के बहादुरगंज समेत कई डाकघरों में दैनिक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इस बीच, विभिन्न डाकघरों में नियुक्त कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर के गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से संबद्ध नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंपलाइज और ऑल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन ने विभिन्न संवर्गों के विभागीय कर्मचारियों के हितों से जुड़ी 21 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल को सफल बनाने के लिए दोनों यूनियनों से जुड़े कर्मचारी डाकघरों में निर्धारित पटलों का काम संभालने के बजाय सुबह से प्रधान डाकघर में जमा होने लगे।
बता दें कि हड़ताल में भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ और कांग्रेस समर्थित इंटक से संबद्ध विभागीय यूनियनों के कर्मचारी इस हड़ताल से विरत रहे। चूंकि, शहरर के बहादुरगंज समेत मोहनगंज के सिटी पोस्ट ऑफिस में अधिसंख्य कर्मचारी सीपीआई की कर्मचारी यूनियनों से जुड़े हैं। इसलिए दोनों डाकघरों में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। इन दोनों शाखा डाकघरों में डाक की डिलीवरी समेत धन की जमा-निकासी, पोस्टल आर्डर और डाक सामग्री की बिक्री का काम पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
अन्य डाकघरों में भी हड़ताली कर्मचारियों की संख्या के अनुपात में कहीं कम तो कहीं ज्यादा काम प्रभावित हुआ। इधर, विभिन्न डाकघरों के कर्मचारियों ने प्रधन डाकघर के सामने 21 सूत्री मांगों के समर्थन मेें जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ग्रुप सी के अध्यक्ष रामभरत की अध्यक्षता में हुई गेट मीटिंग का संचालन करते हुए मंडलीय सचिव सुरेंद्र सिंह चौहान ने सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर तीखे प्रहार किए।
इससे पूर्व, कर्मचारी नेता बृह्मा सिंह ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया और सरकार की घोषणा के अनुरूप न्यूनतम वेतन में अभी तक बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हड़ताल और प्रदर्शन में राघवेंद्र पप्रताप सिंह, आशाराम, वीररेश कुमार सिंह, राकेश सक्सेेना, मोहम्मद शाहिद, सुजातउल्ला, अरविंद कुमार आदि ने कर्मचारियों का नेतृत्व किया।