फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports Stadium won the matches in Kabaddi and Kho-Kho

Shahjahanpur News: कबड्डी व खो-खो में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीते मुकाबले

Sun, 28 Sep 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium won the matches in Kabaddi and Kho-Kho
रेती रोड ​स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: 
शाहजहांपुर। सांसद खेल महोत्सव-2025 का डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए पुरस्कार झटके। कबड्डी व खो-खो में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीआईसी कांट को 8-2 से हरा दिया। इसी तरह कबड्डी में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहला मैच जीजीआईसी पुवायां व जीजीआईसी कांट के मध्य हुआ। इसमें पुवायां ने बाजी मारी। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने नेशनल गर्ल्स काॅलेज को हरा दिया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में क्रिश्चियन गर्ल्स कॉलेज ने श्याम लाल अंगने लाल कॉलेज को हराया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीजीआईसी पुवायां को हरा दिया। इससे पहले सांसद अरुण सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद को शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि कबड्डी में आठ व खो-खो में नौ टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी वंदना गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मयंक भदौरिया, जिला मंत्री अभिषेक यादव, अभिषेक सागर, शाश्वत श्रीवास्तव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

रेती रोड स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: 

रेती रोड स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed