फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special train will run once a week for Ajmer

अजमेर के लिए सप्ताह में एक दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Special train will run once a week for Ajmer
शाहजहांपुर। अजमेर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से सप्ताह में एक दिन स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार 20 जुलाई को दरभंगा अजमेर-दरभंगा सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05537 बुधवार को समय 13:15 बजे दरभंगा रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी 20 जुलाई को दरभंगा रेलवे स्टेशन से चलकर मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर 21 जुलाई को सुबह 07:12 बजे आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद 07:14 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन रात 22:05 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी। वापसी में अजमेर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 05538 दरंभगा के लिए 21 जुलाई बृहस्पतिवार को रात 23:25 बजे चलेगी और 22 जुलाई शुक्रवार को समय 13:15 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आएगी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से समय 13:17 बजे प्रस्थान कर 23 जुलाई को सुबह 06:50 बजे दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यात्री इस ट्रेन का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन का 20 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा संचालन
सीएमआई मनोज सिंह ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्य सुधीर सिंह की ओर से पत्र जारी कर स्पेशल ट्रेन के संचालन की जानकारी दी गई है। दरभंगा रेलवे स्टेशन से 20 जुलाई से 10 अगस्त तक सप्ताह में एक दिन तथा कुल चार फेरों में तथा गाड़ी संख्या 05538 का संचालन अजमेर रेलवे स्टेशन से 21 जुलाई से 11 अगस्त तक सप्ताह में एक दिन तथा कुल चार फेरे द्वारा किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05537/38 के दरभंगा तथा अजमेर के बीच दोनों तरफ से सीतामणी, बैरागनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा सीतापुर, शाहजहांपुर, मथुरा, अछनेरा, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़ में ठहराव रहेंगे। वहीं, गाड़ी संख्या 19020 ( हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस) जेसीओ 20 जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed