फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP is the only party but the mission : Bhagwati

सपा महज पार्टी नहीं बल्कि मिशन है: भगवती

Wed, 20 Jan 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 20 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजवादी विचारक और प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने कहा है कि समाजवाद वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार से ही देश की उन्नति होगी। वह समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से बुधवार को ईडेन मैरिज लॉन में आयोजित एक दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि सपा महज पार्टी नहीं बल्कि नौजवानों को आगे बढ़ाने वाली विचारधारा और उनके हित में कार्यरत मिशन है। उप्र उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. यासीन उस्मानी ने कहा कि आजादी के 68 सालों में केवल मुलायम सिंह यादव ऐसे नेता के रूप में उभरे जिन्होंने मुसलमानों को फिरकापरस्ती के गर्त में जाने से रोकने की पुरजोर कोशिश की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि समाजवाद में सबकी भलाई शामिल है। शिविर में प्रो. सैयद मोहम्मद नोमान, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता केसी जैन और अमित यादव रिंकू ने भी विचार रखे। इस दौरान स्थानीय इकाई के जिलाध्यक्ष हफीज अहमद अंसारी, गायत्री वर्मा, प्रतिभा अग्रिहोत्री, अफसर अली खां, पंकज वर्मा सर्राफ, डॉ. निर्मल सैनी, डॉ. नवनीत यादव, कपिल वर्मा, अजीम अंसारी, ओम गुप्ता, अतहर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संचालन आफाक अली खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed