{"_id":"685ee2fc8775c265280885b0","slug":"soon-the-fitness-of-vehicles-will-be-tested-at-automatic-testing-stations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146831-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जल्द ही आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन पर परखी जाएगी वाहनों की फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जल्द ही आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन पर परखी जाएगी वाहनों की फिटनेस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम में सामान्य तरीके से होने वाली वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी। इसके स्थान पर वाहनों की फिटनेस आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन पर की जाएगी। जिले में तीन स्थानों पर टेस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए फर्मों से आवेदन मांगे गए हैं।
नियामतपुर स्थित परिवहन निगम के कार्यालय में एक महीने में करीब चार से पांच हजार गाड़ियाें की फिटनेस की जाती है। आसपास के जिलों के वाहन यहां फिटनेस कराने आते हैं। अब तक वाहन की जांच सामान्य तरीके से कर ली जाती थी। वाहनों की बॉडी की स्थिति देखने के साथ ही स्टार्ट कर धुआं, लाइट आदि जांच कर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हो जाता था, लेकिन आने वाले समय में इस प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है।
जिले में तीन जगह पर आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें वाहन की बॉडी, प्रदूषण, स्पीड टेस्ट, विजुअल टेस्ट, हेड लाइट, लैंप टेस्ट आदि होगा। मानक पर वाहन सटीक उतरने के बाद ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसमें एआरटीओ कार्यालय का कोई दखल नहीं होगा।
विज्ञापन
स्टेशन बनाने के लिए फर्म कर रहीं आवेदन
जनपद में आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए फर्मों ने आवेदन किया है। उनकी बात अभी फाइनल नहीं हो सकी है। स्टेशन का निर्माण कराने के लिए सात मीटर चौड़ी सड़क, दो एकड़ जमीन और दस करोड़ का टर्न ओवर होना जरूरी है।
वाहनों की फिटनेस के लिए आटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन तीन जगह पर बनाने हैं। उसके लिए संबंधित फर्मों संपर्क कर सकती हैं। - विकास यादव, आरआई, परिवहन निगम