फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soon the fitness of vehicles will be tested at automatic testing stations

Shahjahanpur News: संकेतक लगे नहीं... निर्माणाधीन ओवरब्रिज बने एक्सीडेंट प्वाइंट

Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Soon the fitness of vehicles will be tested at automatic testing stations
हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद - फोटो : संवाद
पुवायां। लखनऊ-पलिया हाईवे पर शाहजहांपुर के गांव पैना के पास से खुटार तक हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। बाइपास निर्माणाधीन है, लेकिन निर्माणदायी कंपनी की लापरवाही का आलम यह है कि अधूरे बाइपास से वाहनों का आवागमन रोकने की जरूरत नहीं समझी गई हैं। ओवरब्रिजों के पास एप्रोच रोड पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां और खुटार में बाइपास पर कुल आठ ओवरब्रिज निर्माणाधीन हैं। हाईवे पर खुटार और पुवायां में बाइपास बनाया गया है। बाइपास की सड़क और ओवरब्रिजों के पास कार्य अभी जारी है, जो दिसंबर 2025 तक पूरा होना है, लेकिन निर्माणदायी कंपनी की लापरवाही के कारण बाइपास और ओवरब्रिजों से वाहन निकलने पर रोक के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस कारण वाहन बाइपास से होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां में भूड़ा मैनारी, मोहम्मदी हाईवे और गांव धारा के पास ओवरब्रिज से ज्यादा वाहन निकलते हैं। खुटार में सीरचक और पूरनपुर रोड के ओवरब्रिजों के पास से भारी वाहनों का आवागमन रहता है। शाहजहांपुर से खुटार आने जाने वाले वाहन चालक पुवायां होकर निकलने के स्थान पर अधूरे बने बाइपास पर ही वाहन दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से उतरने के लिए बने एप्रोच रोड पर किसी भी ओवरब्रिज के पास संकेतक नहीं बनाए गए हैं, इससे एप्रोच रोड से आने-जाने वाहन हाईवे से आने वाले वाहनों से अक्सर भिड़ जाते हैं। निर्माण कंपनी के अधिकारी हादसों के लिए लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि काम पूरा होने पर ही वाहनों को बाइपास से होकर निकलना चाहिए, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं।
ऐसे में सवाल है कि निर्माणदायी कंपनी ने आवागमन रोकने के प्रयास अब तक क्यों नहीं किए? यदि वाहनों को बाइपास से निकलने में कंपनी को दिक्कत नहीं है तो ओवरब्रिजों के एप्रोच रोड पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक अब तक क्यों नहीं लगाए गए हैं।

फाेटो- 05
बाइपास के ओवरब्रिज के पास स्पीड ब्रेकर का निर्माण होना चाहिए। व्यक्ति वाहन तेजी से नीचे उतारता है और वाहनों की टक्कर हो जाती है। पूर्व में हुईं दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - राजीव सिंह, गांव जेबा


बाइपास पर बने ओवरब्रिजों के पास आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। स्पीड ब्रेकर और संकेतक बनाए जाने चाहिए, जिससे लोग हादसों से बच सकें। - अनिल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत, पुवायां



हो चुके हैं कई हादसे
- पांच मई : गांव भूरखेड़ा के अनिल कुमार मोहम्मदी हाईवे के ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल।

- 28 मई : मैलानी रोड ओवरब्रिज के पास लखीमपुर के गांव पतवारा निवासी 55 वर्षीय रईस बेग की बाइक की टक्कर से मौत।

-दो जून : खुटार में ओवरब्रिज की दीवार से कार टकराने से लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बऊआ निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार की मौत, चालक राहुल घायल।

- आठ जून : खुटार में ओवरब्रिज के पास बाइक में कार की टक्कर लगने से पूरनपुर के गांव गहलुइया निवासी शरीफउल्ला, उनकी पत्नी और पुत्र घायल।

- 24 जून : पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रसून गुप्ता पुवायां मोहम्मदी रोड पर ओवरब्रिज के पास एक ट्रक की टक्कर से घायल।




डीएम ने दिए ब्रेकर बनाने के निर्देश
ओवरब्रिज अभी शुरू नहीं हुए हैं। कार्य पूरा होने के बाद ही वाहनों को बाइपास से होकर निकलना चाहिए, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। ओवरब्रिजों के पास एप्रोच रोड पर ब्रेकर मंजूर नहीं थे। 26 जून को जिलाधिकारी ने ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही ब्रेकर बनवाने की कार्रवाई की जाएगी। संकेतक भी लगवाए जाएंगे। - योगेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, एसआरएससी

हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद

हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद- फोटो : संवाद

हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद

हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद- फोटो : संवाद

हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद

हाईवे पर गांव धारा के पास ओवरब्रिज पर कोई संकेतक नहीं। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed