फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Son kills father along with tenant in Shahjahanpur

पिता का हत्यारा: नाबालिग बेटे ने हाथ पकड़े, किरायेदार ने पैर से गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, पढ़ें- पूरा खुलासा

Sun, 10 Apr 2022 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भावलखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, भावलखेड़ा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Apr 2022 11:10 PM IST
सार

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में किरायेदार ने मकान मालिक शिवओम के नाबालिग बेटे के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग बेटे और किरायेदार की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Son kills father along with tenant in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावलखेड़ा में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में शिवओम अवस्थी (70) की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। किरायेदार ने मकान मालिक शिवओम के नाबालिग बेटे के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने नाबालिग बेटे और किरायेदार की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बेटे ने बुजुर्ग के हाथ पकड़े थे, किरायेदार ने हाथ से मुंह बंद करते हुए पैर से गला दबा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी किरायेदार की पत्नी मीनू को जेल भेजने के साथ नाबालिग बेटे को किशोर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में पांच अप्रैल को शिवओम अवस्थी (70) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीलीभीत के रहने वाले भाई हरिओम अवस्थी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम में शिवओम की गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद शक की सुई नाबालिग बेटे और वारदात के बाद फरार चल रहे किराएदार राहुल मिश्रा व उसकी पत्नी मीनू मिश्रा की ओर घूम गई। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि रविवार को हरदोई बाईपास चौराहे के पास से हत्यारोपी बेटे और मीनू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसके पिता के नाम थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बंथरा में छह बीघा भूमि है, जिसकी कीमत लाखों में है। किरायेदार राहुल मिश्रा ने उसे बहकाना शुरू कर दिया। कहा कि पिता उसे कुछ भी नहीं देंगे। जब मर जाएंगे तो मकान और भूमि उसके नाम आ जाएगी। इसे बेचकर कोई बिजनेस शुरू कर सकोगे और पास में पैसा रहेगा। उसके मुताबिक राहुल ने हत्या की साजिश रची। चार अप्रैल की रात राहुल शराब के दो क्वार्टर लेकर आया। उसने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर शिवओम को पिला दीं। रात में करीब 11:30 बजे जब पिता खाना खाकर सो गए तो वह और उसकी पत्नी कमरे में आए। नाबालिग बेटे ने हाथ पकड़े और राहुल ने पहले हाथों से मुंह दबाया और फिर पैर से गर्दन दबा कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed