फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ... So do not deal with minor complaints

... तो क्या मामूली शिकायतें भी नहीं निपटाते 

Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
... So do not deal with minor complaints
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
पुवायां में तहसील दिवस में शिकायतों का अंबार देख भड़कीं डीएम, पूछा
विज्ञापन

व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर एसडीएम को कार्रवाई की चेतावनी
कहा, पुवायां पर विशेष निगाह, एक हफ्ते में ठीक से निपटाएं शिकायतें

 तहसील दिवस में शिकायतें सुनने पुवायां पहुंची डीएम पुष्पा सिंह उस समय भड़क उठीं, जब उन्होंने ग्रामीणों को मामूली शिकायतें भी तहसील दिवस में लाते देखा। उन्होंने सबके सामने एसडीएम से पूछा क्या तहसील में वे शिकायतें भी नहीं निपटाईं जाती, जिन्हें मामूली प्रयास से ही निस्तारित किया जा सकता था। डीएम ने एसडीएम को चेतावनी भी दी कि उनकी पुवायां पर विशेष नजर है और वह शिकायतों की निपटारे की स्थिति की खुद मानीटरिंग करेंगी। शिकायतों का सही से निस्तारण नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
डीएम ने पूर्व में लंबित शिकायतों की जानकारी ली तो पता चला कि राजस्व विभाग की 21, पुलिस की 18, विकास की 43, पूर्ति विभाग की 29, समाज कल्याण की 20 सहित कुल 168 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद फरियादियों की भारी भीड़ भी तहसील दिवस आ पहुंची। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और मामूली शिकायतों पर भी काम न होता देख डीएम गुस्सा गईं। उन्होंने एसडीएम रामशंकर से कहा कि लंबित शिकायतों और फरियादियों की इतनी भीड़ से साफ है कि यहां बेहद अराजकता है। कर्मचारी काम ही नहीं करना चाहते हैं। आप लोग अपनी कार्यशैली सुधार लें।
विज्ञापन

तहसील दिवस में सिंधौली के गांव बिलंदापुर के तमाम लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा के पास तालाब में पूरे गांव का गंदा पानी आने की शिकायत करते हुए सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की। गांव नाहिल के लोगों ने रास्ते में खूंटे गाड़कर पशु बांधे जाने की शिकायत की। डीएम ने दोनों मामलों में लेखपालों को पुलिस के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस में एसपी डॉ. मनोज कुमार सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में कुल 124 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा क्लर्क को पुलिस हिरासत में भिजवाया (फोटो 25)
पुवायां। शिकायतों की सुनवाई के दौरान पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रेमशंकर पांडे ने डीएम को बताया कि वह गन्ना विकास समिति पुवायां में संविदा क्लर्क हैं। समिति में दो पदों की जगह निकलने पर उन्होंने संविदा पर काम कर रहे होने के कारण नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। प्रेमशंकर के तेज आवाज में बोलने और बात करने का लहजा ठीक नहीं होने पर डीएम ने उन्हें फटकार लगाते हुए पुलिस हिरासत में भिजवा दिया।
 
ट्रांसफर, पोस्टिंग के फेर में न पड़ें लेखपाल : डीएम
पुवायां। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की तमाम शिकायतें आने के कारण डीएम ने लेखपालों की बैठक लेकर कहा कि चकरोड पर कब्जे के मामले एक ही शिकायत पर निस्तारित हो जाने चाहिए। दुबारा शिकायत आने पर लेखपाल जिम्मेदार होंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चकरोड की पैमाइश होने के बाद मिट्टी कार्य कराए जाने की जरूरत हो तो रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाए। डीएम ने कहा कि कोई भी लेखपाल तबादला और मनचाही पोस्टिंग के चक्कर में न रहे। किसी का तबादला नहीं किया जाएगा और न ही कोई तबादला निरस्त किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र और अपात्र लोगों की सूची सभी लेखपाल तीन दिन के अंदर जमा कर दें। कहीं से भी रुपये आदि वसूले जाने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
 
पुवायां। डीएम ने मंगलवार को समग्र योजना के तहत चयनित गांव गदाईसांडा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। गांव के लोगों ने आवास, शौचालय बनवाए जाने और मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग की। डीएम ने आवास आदि योजना में चयनित पात्रों की सूची देखी और अधिकारियों को सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि की हकीकत भी परखी। चौपाल में एसडीएम रामशंकर, तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तिलहर में अधिकारी-कर्मचारी गायब, वेतन काटने की संस्तुति
तिलहर। तहसील दिवस को गंभीरता से न लेने और बुलाए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने, शासकीय आदेशों के बाद भी फरियादियों की उपेक्षा करने और लापरवाही बरतने पर एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने तहसील दिवस में अनुपस्थिति दर्ज कर संबंधित विभागाें के अधिकारियों-कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।

तहसील दिवस में बार-बार बुलाने पर भी कई अधिकारी नदारद दिखे। एसडीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तहसील दिवस में गैर हाजिर मंडी सचिव तिलहर, सीडीपीओ जैतीपुर, कटरा, खुदागंज, सुरैया परवीन, राधा गुप्ता, पूनम सिंह, सहकारिता विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग के कई कर्मियों के खिलाफ  कार्रवाई की संस्तुति ती। एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस की अनदेखी करने वाले अधिकारियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तहसील दिवस में मंगलवार को 56 शिकायतें आईं,  जिनमें नौ मौके पर ही निपटा दी गईं। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार, एसडीओ हाईडिल कुमार विकल, जेई अरुण यादव, चिकित्सा अधीक्षक डा. सूर्य प्रकाश गंगवार सहित अनेक तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed