{"_id":"64e2519bd0dc76cd6d04bad6","slug":"smuggler-who-came-to-deliver-opium-was-caught-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3252-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अफीम की खेप देने आया तस्कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अफीम की खेप देने आया तस्कर पकड़ा
विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर
कांट। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक भी मिली है।
देर रात थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक निगम लिमिटेड ग्रोथ, सेंटर के गेट के पास से बाइक सवार को दबोच लिया। उसकी बाइक से दो किलो अफीम बरामद हुई। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने सतेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला नौसारा थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया। वह ग्रोथ सेंटर के पास अफीम की खेप देने के लिए खड़ा था।
आरोपी अंतरराज्यीय अफीम तस्कर है। झारखंड से सस्ते में अफीम लाकर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों में बेचता था। आरोपी का भाई संजीव ही उसे अपराध जगत में लेकर आया था। वह 2019 में कानपुर के थाना रावतपुर में दस किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था।
मूंगफली का थोक विक्रेता बताकर पुलिस को करते थे गुमराह
पुलिस के अनुसार, दोनों ही भाई एक मकान में रखकर खुद को मूंगफली का थोक विक्रेता बताते हैं। 2019 में एनसीबी दिल्ली की टीम ने आरोपियों के घर छापा मारा था। तब दोनों भाग निकले थे। मौके से टीम को 20 लाख रुपये बरामद हुए थे।