फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smuggler arrested with opium worth one crore rupees in shahjahanpur

Shahjahanpur: 20 दिन पहले जेल से छूटा, फिर करने लगा तस्करी, एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 05:58 PM IST
सार

शाहजहांपुर में मादक पदार्थ के मामले थम नहीं रहे। पुलिस ने शुक्रवार रात एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया। वह 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था और फिर से तस्करी करने लगा। 

विज्ञापन
Smuggler arrested with opium worth one crore rupees in shahjahanpur
कांट पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कांट थाना पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है। तस्कर 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलापुर नबीपुर से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस टम ने कांट के मोहल्ला तकिया निवासी फैजान को एक करोड़ की अफीम के साथ पकड़ा है। अंतरराज्यीय अफीम तस्कर फैजान को वर्ष 2020 में दो किलो अफीम के साथ कांट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से छूटकर आने के बाद एक किलो अफीम की तस्करी में बंडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। 20 दिन पहले ही जेल से छूटकर फिर से अफीम तस्करी करने लगा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-चाचा तक अफीम तस्करी में संलिप्त

पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी के सगे भाई फुरकान को जैतीपुर पुलिस ने 20 दिन पहले एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था। उसका फुफेरा भाई पहाड़ी निवासी मोहल्ला तकिया थाना कांट भी तस्करी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उसका चाचा अन्नू भोपाल की जेल में बंद है।

एक किलो को तीन किलो अफीम बनाकर बेचते थे

जलालाबाद के तस्कर से फैजान अफीम खरीदता था। उसके तार झारखंड के तस्करों से जुड़े हैं। 90 हजार रुपये किलो अफीम खरीदकर लाने के बाद मिलावट कर तीन किलो बनाकर उत्तराखंड, दिल्ली व हरियाणा के गिरोह को बेच देते थे। पकड़े जाने पर आरोपी एक-दूसरे की पैरवी कर जमानत करा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed