फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smuggler arrested, 105 grams of smack recovered

Shahjahanpur News: तस्कर गिरफ्तार, 105 ग्राम स्मैक बरामद

Wed, 29 Oct 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, 105 grams of smack recovered
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने फरीदपुर मार्ग की बनखंडी पुलिया के पास मंगलवार को सुबह वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बरेली जिले के गांव अहियापुर निवासी अमन यादव को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव त्यागी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साथी भूपेंद्र यादव पुलिस को देखकर भाग गया। वह बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव कादरगंज का रहने वाला है। उसने यह भी बताया कि स्मैक की आधी मात्रा कादरगंज निवासी दीपक उर्फ भूरा और बाकी स्मैक नासिर से ली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजे जाने के बाद अब उसके साथियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed