{"_id":"59ecdd894f1c1b70548b8b19","slug":"six-killed-four-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सिपाही सहित छह की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सिपाही सहित छह की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में सिपाही सहित छह की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कांट थाने के सिपाही सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सिपाही बुलंदशहर जिले के थाना अनूपशहर के गांव भोपतपुर मखैना का रहने वाला था। घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
कांट थाने में तैनात बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव भोपतपुर मखैना निवासी 24 वर्षीय सिपाही चर्चिल बादल की बाइक थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रविवार सुबह 10 बजे धर्मजीत सिंह पीजी कॉलेज के पास दूध भरे टैंकर की चपेट में आ गई। इस हादसे में सिपाही और बाइक पर बैठे उसके साथी कांट निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद जुबैर अली की मौत हो गई। उधर, जलालाबाद क्षेत्र में कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सुबह आठ बजे मालूपुर गांव के पास बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव हरेरामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सियादेवी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह बाइक से जेठ सुआलाल के साथ खाडे़ दियूरिया स्थित मायके से भैया दूज करके रिश्तेदार के यहां नगरिया जा रहीं थी। मालूपुर के पास अनियंत्रित बाइक से गिरी और इसी बीच ट्रक का पहिया ऊपर से निकल गया। घटना के बाद चालक मय ट्रक के भाग गया।
इधर, नेशनल हाईवे पर सुबह 7:30 बजे तिलहर क्षेत्र में भेदपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तिलहर के गांव भुरसंडी उर्फ सरोवर नगर निवासी गया प्रसाद के 13 वर्षीय बेटे जितिन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई संतोष घायल हो गया। उधर, कांट-जलालाबाद रोड पर शनिवार रात नौ बजे कांट क्षेत्र में गांव कमलनैनपुर के पास कार की चपेट में आकर जलालाबाद क्षेत्र के गांव खलसा निवासी बाइक सवार दाताराम के 24 वर्षीय बेटे संजू की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार गांव के ही दो साथी 21 वर्षीय कुनेंद्र उर्फ बंटू व 20 वर्षीय पिंटू घायल हो गए। घायलों में बंटू की हालत गंभीर है, उसे बरेली रेफर किया गया है। इधर, पुवायां रोड पर पैना गांव के पास त्रिलोकीनाथ मंदिर के सामने सड़क पर शनिवार देर रात जख्मी मिले बरौरा सिंधौली निवासी 35 वर्षीय महिपाल की रविवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई।