{"_id":"6a9075f5114e04dc3d0f46f2","slug":"sisters-bought-rakhis-brothers-bought-watches-and-perfumes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182951-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहनों ने खरीदी राखियां, भाइयों ने घड़ियां और परफ्यूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहनों ने खरीदी राखियां, भाइयों ने घड़ियां और परफ्यूम
विज्ञापन
चूड़ी वाली गली में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर सजाने के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां खरीदीं, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देने के लिए घड़ी, परफ्यूम, चॉकलेट और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की।
सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक और कच्चा कटरा समेत शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। राखियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की राखियों को बहनों ने पसंद किया। बच्चों के लिए कार्टून और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की भी मांग दिखाई दी।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी तेज रही। लोगों ने भाइयों और बहनों के घर जाने के लिए मिठाइयां खरीदीं। व्यापारी आसिफ अली के अनुसार, उपहार में घड़ी समेत सजावटी सामान भी खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
--
भीड़ बढ़ी तो जाम से जूझते रहे लोग
रक्षाबंधन से एक दिन पहले भीड़ बढ़ने पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। रेलवे स्टेशन मार्ग पर गड्ढा खोदाई के बाद समतल नहीं किए जाने के कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया। भीड़ बढ़ने पर लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर सदर बाजार में एकल मार्ग व्यवस्था बहाल रही। पुलिस की ड्यूटी लगी होने के बाद भी लिंक मार्ग से वाहनों के पहुंचने पर जाम लगा, हालांकि यातायात पुलिस ने समय रहते खुलवा दिया।