{"_id":"66e0af7c58427fa4ea0a2326","slug":"showed-strength-in-wrestling-made-place-in-divisional-team-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126822-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुश्ती में दिखाया दम, मंडलीय टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुश्ती में दिखाया दम, मंडलीय टीम में बनाई जगह
Wed, 11 Sep 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
रेलवे इंटर कॉलेज में कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल छात्र। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। रेलवे इंटर कॉलेज रोजा में मंगलवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। अखाड़े में 14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्रों ने दम दिखाकर मंडलीय टीम में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. कैप्टन जेपी सिंह ने किया। उन्होंने अखाड़े का भूमि पूजन किया। इसके बाद अलग-अलग भार वर्ग के खिलाड़ियों ने अखाड़े में अपना दम दिखाया। रेलवे कॉलेज रोजा, स्वामी धर्मानंद कॉलेज, पुवायां कॉलेज, एबी रिच कॉलेज, राम दत्त पंचायत कॉलेज, जनता कॉलेज व जीआईसी कांट के छात्रों ने प्रदर्शन किया।
14 वर्ष से कम आयु वर्ग में कमरुद्दीन, शिवओम जीते। 17 वर्ष से कम आयु में रामकरन, रितिक यादव, अनुज सिंह, सत्यम, सुमित, रोहित यादव, अमित यादव, इजमाम बेग, अंशु, कार्तिक, सचिन, अभिराज, नितेश शर्मा, विशाल राठौर का चयन हुआ। 19 वर्ष से कम आयु में निखिल कुमार, सोनू, विशाल शर्मा, कुनाल यादव ने बाजी मारी। मंडलस्तरीय प्रतियोगिता 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। निर्णायक मंडल में मेजर अनिल मालवीय, विमल कुमार, पवन कुमार राजपूत व राजीव गंगवार शामिल रहे।