{"_id":"679bd3fdfcdc6802e6071d7a","slug":"showed-arrogance-by-claiming-to-be-netajis-relative-police-removed-vip-sticker-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-136686-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेताजी का रिश्तेदार बताकर दिखाया रौब, पुलिस ने उतरवाया वीआईपी स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेताजी का रिश्तेदार बताकर दिखाया रौब, पुलिस ने उतरवाया वीआईपी स्टीकर
Fri, 31 Jan 2025 05:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:08 PM IST
सार
शाहजहांपुर में गुरुवार को एसएस कॉलेज के मुख्य गेट के पास एक व्यक्ति ने लग्जरी कार खड़ी कर दी। इससे छात्र-छात्राओं को निकलने में दिक्कत हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज में एसएस कॉलेज के गेट पर खुद को एक नेताजी का रिश्तेदार बताने वाले व्यक्ति की कार से पुलिस ने वीआईपी स्टीकर को हटवा दिया। पुलिस की सख्ती के चलते कार सवार भाग गया।
बृहस्पतिवार को एसएस कॉलेज के मुख्य गेट के पास लग्जरी कार सवार व्यक्ति खड़ा था। इससे बाइक सवारों को निकलना मुश्किल हो रहा था। छात्रों की सूचना पर अजीजगंज चौकी से प्रशिक्षु एसआई विजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। कार के अंदर बैठे युवक ने खुद को नेताजी का रिश्तेदार बताकर रौब गांठना शुरू कर दिया।
पुलिस ने नेताजी का नंबर मांगा तो वह टालने लगा। सख्ती दिखाने पर युवक ने खेद व्यक्त करना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने कार पर लगा वीआईपी लिखा स्टीकर हटवा दिया। हालांकि, पुलिस ने उसका चालान नहीं किया है।