फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Should be a traditional event, the cooperation of the police is necessary

परंपरागत आयोजन ही करें, पुलिस का सहयोग करें : एडीजी

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Should be a traditional event, the cooperation of the police is necessary
शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते एडीजी राजकुमार साथ में डीए? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनपद में परंपरागत आयोजन ही किए जाएं। किसी भी स्थान पर समस्या होने पर मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करें। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखें व भीड़ के नियंत्रण के लिए पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। त्योहार शांतिपूर्ण मनाया जाए। ये निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने पुलिस लाइन में कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक में दिए।
विज्ञापन

एडीजी राजकुमार ने शांति समिति के सदस्यों के प्रस्तावों को पुलिस अधीक्षक को देकर उन्हें पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एडीजी ने सभी से अपील की कि वे होली व शब-ए-बरात के त्योहार शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाएं। व्यवस्था में लगे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने नगर निगम के नगर आयुक्त को साफ-सफाई व्यवस्था, मस्जिदों को पूर्ण रूप से ढकने, बेरिकेडिंग कराने की व्यवस्था जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शब-ए-बरात के दृष्टिगत कब्रिस्तानों में सफाई व्यवस्था मुकम्मल की जाए। विद्युत विभाग को त्योहार के मध्य निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मिष्ठान व अन्य भंडारण केंद्रों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने जनपद में प्रस्तावित होलिका दहन स्थलों में से अतिसंवेदनशील स्थलों एवं संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस बल स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि किसी को हानि पहुंचाए बिना त्योहार को सौहाद्र पूर्वक मनाएं। एसपी एस. आनंद ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करें। उन्होंने धारा 144 के दृष्टिगत भीड़ एकत्रित न करने, बिना अनुमति के जुलूस आदि न निकाले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने एवं होली के दिन अपने क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर नजर रखने के साथ ही दुकान के खुले होने की दशा में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा।

बैठक में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम एफआर गिरिजेश चौधरी, सीओ सिटी सरवणन टी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सीएमओ एसपी गौतम, अपर नगर अयुक्त एसके सिंह, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, एसडीएम जलालाबाद बरखा सिंह समेत कई अधिकारी और एसपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed