फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur remained the third coldest city in the state

Shahjahanpur News: प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा शाहजहांपुर

Sun, 14 Jan 2024 03:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:24 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur remained the third coldest city in the state
टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बस के इंतजार में रोड किनारे बैठा ठंड से ठिठुरता बच्चा। संवाद
शाहजहांपुर। मुजफ्फरनगर (2.8 डिग्री) और कानपुर (3 डिग्री) के बाद प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर शाहजहांपुर रहा। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंंच गया। उत्तरी और पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई। दोपहर में धूप निकली लेकिन सर्द हवा और गलन के आगे बेअसर साबित हुई। रविवार को भी पारा गिरने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से काफी ठंड पड़ रही है। खासतौर पर सुबह-शाम गलन और सर्द हवा के कारण लोग जरूरी काम से ही घर से निकलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे धूप के दर्शन हुए। हालांकि, बर्फीली हवा के सामने धूप का असर लोग महसूस नहीं कर पाए। शाम ढलते ही एक बार फिर से सर्द हवा हड्डियों में चुभने लगी। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पछुआ हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। गलन बढ़ने के साथ कोहरा घना होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed