{"_id":"63f522c77cbd70ade9066504","slug":"shahjahanpur-bareilly-and-badaun-teams-won-the-matches-shahjahanpur-news-c-4-1-71605-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं की टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं की टीमों ने जीते मुकाबले
Wed, 22 Feb 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
्पिोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिलाड़ियों से परिचय कर उद्घाटन करते पुलिस अधी
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को 71वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। इसमें बरेली जोन की आठ टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को खेले गए चार मैचों में शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा।
मंगलवार सुबह नौ बजे एसपी एस.आनंद ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खेल ध्वज फहराने के साथ ही खिलाड़ियों से खेल भावना दिखाने पर जोर दिया। इसके बाद पहला मैच पुरुष वर्ग में बरेली व रामपुर के बीच खेला गया। बरेली के खिलाड़ी शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर हावी रही। अंत में बरेली ने 3-0 से जीत दर्ज कर ली। दूसरे मैच में बदायूं की टीम संभल पर भारी पड़ी। संभल की टीम अंत तक एक भी गोल नहीं कर सकी। वहीं बदायूं ने एक गोल कर जीत हासिल की।
तीसरा मैच महिला वर्ग में रामपुर व शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। रामपुर की टीम पूरे समय तक एक गोल करने के लिए जूझती नजर आई। वहीं शाहजहांपुर की टीम ने एक गोल कर जीत दर्ज कर ली। चौथे मैच में शाहजहांपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर छह गोल दाग दिए। जबकि बिजनौर की टीम के खिलाड़ी कोई भी गोल नहीं कर सकें। स्थानीय खिलाड़ियों ने 6-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी सिटी सुुधीर जायसवाल, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, सीओ लाइंस अमित चौरसिया, सीओ सिटी एपी सिंह आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा अधिकारी आरआई अब्दुल रईस खान ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ बजे से मुकाबले होंगे।
-- -- -- -- -- -- -
जोन की आठ टीमें कर रहीं प्रतिभाग, अमरोहा की टीम नहीं आई
-प्रतियोगिता में बरेली जोन की बरेली,रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, पीलीभीत, बदायूं व शाहजहांपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। अमरोहा की टीम ने खेल में किन्हीं कारणों से प्रतिभाग नहीं किया है।
-- -- --
शरीर को फिट रखने के लिए खेल जरूरी
शरीर को फिट रखने के लिए खेल जरूरी है। इसलिए वह फुटबाल टीम का हिस्सा हैं। स्कूल समय से फुटबाल खेलते आए हैं। सभी को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए।- अरुण कुमार, रामपुर
-- --
खेल से जुड़े हैं पुलिस कर्मी
-खेल से काफी लाभ है। शरीर पर मोटापा नहीं आता है। वर्तमान में आने वाले अधिकतर पुलिसकर्मी पूरी तरह से फिट हैं। सभी किसी न किसी खेल से जुड़कर सेहतमंद हैं। - पुष्पेंद्र कुमार, बरेली
-- -- -- -- -- -- -
हमारी टीम ही फाइनल जीतेंगी
-फुटबाल काफी बेहतर खेल है। हम रोज ही अभ्यास करते हैं। सुबह में हमारी टीम प्रतिदिन अभ्यास करती हैं। हमें विश्वास है कि हमारी टीम ही फाइनल मुकाबला जीतेगी। - लता कुमारी, शाहजहांपुर
-- -- -- -- -- -
टीम में चुना जाना काफी खुशी की बात
-पुलिस का काम काफी मेहनत वाला है। लगातार काम करना पड़ता है। ऐसे में खेल जरूरी है। इसलिए फुटबाल को चुना था। अब अपनी टीम का हिस्सा बनकर खेल रहे हैं। - ऋचा, रामपुर