{"_id":"628b7ccfdaf4087af532f8e5","slug":"shahjahanpur-afeem-brought-from-jharkhand-to-bareilly-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: झारखंड से बरेली मंडल के जिलों में बेचने को लाई गई अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: झारखंड से बरेली मंडल के जिलों में बेचने को लाई गई अफीम बरामद
Mon, 23 May 2022 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 May 2022 05:53 PM IST
सार
सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार अफीम बिक्री में शामिल लोगों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा में सोमवार को गश्त के दौरान बंडा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गोमती नदी के सोमेश्वरनाथ स्थान के पास दो लोग अफीम लेकर निकलने वाले हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह छह बजे घेराबंदी कर जैतीपुर के गांव खेड़ा रठ निवासी मुस्तफा उर्फ राजू और जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव मकरंदपुर निवासी मुनेंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
दोनों के पास से दो किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड से अफीम लाकर शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और आसपास के जिलो में बेच देते हैं।
विज्ञापन
सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार अफीम बिक्री में शामिल लोगों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन