{"_id":"6b05697564832679ed0dbd6d","slug":"man-booked-for-fraudulently-obtaining-income-certificate-in-shahjahanpur-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शख्स ने कोटेदार पत्नी की आय छिपाकर बनवाया 42 हजार का आय प्रमाणपत्र, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शख्स ने कोटेदार पत्नी की आय छिपाकर बनवाया 42 हजार का आय प्रमाणपत्र, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 24 Nov 2026 04:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:09 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में आशा कार्यकर्ता पद पर बेटी का चयन कराने के लिए एक शख्स ने अपनी कोटेदार पत्नी की आय छिपाकर 42 हजार रुपये का आय प्रमाण पत्र बनवा लिया। एक शिकायत पर जांच की गई तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन में आय प्रमाणपत्र को लेकर की गई शिकायत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि कोटेदार पत्नी की आय छिपाकर परिवार की वार्षिक आय 42 हजार रुपये दर्शाते हुए प्रमाणपत्र बनवा लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में परिवार की वास्तविक वार्षिक आय 1,55,320 रुपये आकलित की गई। जांच में आय प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण मिलने पर उसे निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, लेखपाल की तहरीर पर थाना सेहरामऊ दक्षिणी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मामला ग्राम नौसिया गौटिया निवासी अंकिता यादव की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने ग्राम अकबरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के चयन में आकांक्षा यादव के आय संबंधी अभिलेखों पर सवाल उठाए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आकांक्षा की मां गीता यादव गांव में कोटेदार हैं और परिवार के पास कृषि भूमि भी है, लेकिन वास्तविक आय छिपाकर कम आय का प्रमाणपत्र बनवाया गया।
विज्ञापन
जांच में पूर्ति विभाग के अभिलेखों के आधार पर कोटेदार गीता यादव की वार्षिक आय 1,09,320 रुपये आकलित की गई। वहीं, आकांक्षा के पिता अहिवरन सिंह के पास करीब सात बीघा कृषि भूमि मिली, जिससे 46 हजार रुपये वार्षिक आय आंकी गई। इस तरह परिवार की कुल आय 1,55,320 रुपये पाई गई। लेखपाल सुधा सिंह की तहरीर पर गलत तथ्यों के आधार पर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
