फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Several people arrested in case of robbery of jewellery and mobile from a couple

Shahjahanpur News: दंपती से जेवर, मोबाइल लूट के मामले में कई लोगों को पकड़ा

Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Several people arrested in case of robbery of jewellery and mobile from a couple
पुवायां। दंपती से जेवर, मोबाइल लूटे जाने के मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

निगोही के गांव परसरा परसरी निवासी रामकरन की ससुराल बंडा के गांव कुंडरा में है। वह अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ ससुराल आए थे। 27 अगस्त को दंपती बाइक से वापस घर जा रहे थे। पुवायां के गांव ऊंचागांव कनपारा के पास शारदा नहर पटरी पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने अपनी बाइक रामकरन की बाइक के आगे लगा दी थी और तमंचा दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पूजा से सोने के झाले और रामकरन से मोबाइल लूट लिया था।

बदमाश रामकरन की बाइक की चाबी लेकर चले गए। इसके बाद दंपती पुवायां थाने पहुंचे और लूट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छिनैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के लिए खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित पांच टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed