{"_id":"59627fa64f1c1bc0288b46cb","slug":"segmented-area-in-14-sectors-in-view-of-kawand-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 14 सेक्टर में बांटा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 14 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मिर्जापुर ढाईघाट और हुल्लापुर से लेकर शहर और हथौड़ा चौराहा तक के इलाके को 14 सेक्टर में बांटा गया है। दो सुपर जोन और पांच जोन भी बनाए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 30 सब इंस्पेक्टर, ढाई सौ कांस्टेबल और दो प्लाटून पीएसी लगाई गई है। कांवड़ियों के वेश में भी पुलिस यात्रा में मौजूद रहेगी।
कांवड़िया फर्रुखाबाद स्थित घटियाघाट से गंगाजल लेकर अल्हागंज, जलालाबाद, कांट होते हुए बरेली मोड़ पहुंचेंगे। यहां से कांवड़ियों के वाहन हरदोई चौराहा से सरायकाइयां, पूत्तूलाल चौराहा, हथौड़ा चौराहा होकर ओवरब्रिज से गोला गोकर्णनाथ जाएंगे। छोटे वाहन और पैदल कांवड़िये अजीजगंज से कनौजिया तिराहा होते हुए कच्चा कटरा, बेरी चौकी, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, जीआईसी तिराहा, लोदीपुर और हथौड़ा चौराहा होते हुए गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगे।
गांव-गांव बनाई गई कमेटी
एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि कांवड़ियों के रूट पर जो आबादी वाले गांव हैं, उन गांवों में कमेटी बना दी गईं हैं, जो पुलिस और कांवड़ियों की मदद करेंगी।
विज्ञापन
सुरक्षा को बनाए गए आठ प्वाइंट
जलालाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर कोला मोड़ से शाहजहांपुर रोड पर उबरिया मंदिर तक लगभग सात किलोमीटर के हिस्से में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर आठ प्वाइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कोतवाल केके चौधरी ने बताया कि इन आठ प्वाइंट में सबसे अधिक भीड़ वाले कोला मोड़, याकूबपुर तिराहा, बारहपत्थर चौराहे पर एक-एक एसआई की भी तैनाती रहेगी जबकि अन्य प्वाइंटस पर दो-दो सिपाही मौजूद रहेंगे।
कांवड़ियों की आवभगत को लगते हैं शिविर
कांवड़ यात्रा के दौरान पुण्य कमाने की लालसा में नगर के तमाम लोग तथा कई संगठन अलग-अलग जगहों व विशेष दिन पर शिविर लगाकर कांवड़ियों को चाय, हलवा, पूड़ी, सब्जी खिलाने व उनके आराम करने की व्यवस्था कराते हैं। महीने की शुरूआत में कांवड़ियों की संख्या कम होने के कारण खाने पीने के ज्यादातर शिविर आधा महीना बीत जाने के बाद ही शुरू होते हैं।