फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seekers from India and abroad will gather for Vasantotsav from tomorrow.

Shahjahanpur News: वसंतोत्सव में कल से जुटेंगे देश-विदेश के साधक

Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Seekers from India and abroad will gather for Vasantotsav from tomorrow.
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम के प्र​शिक्षक माधो गोपाल अग्रव
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह वसंतोत्सव 2026 में आध्यात्मिक चेतना की गूंज रहेगी। 12 फरवरी से दो मार्च तक पांच चरणों में होने वाले ध्यान साधना महाकुंभ के आयोजन में देश-विदेश के साधक जुटेंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योगपति व श्रीरामचंद्र मिशन के प्रशिक्षक माधो गौपाल अग्रवाल ने कहा कि गौरव की बात है कि वर्ष 1945 में इसी पुण्यभूमि पर महात्मा रामचंद्र महाराज ने श्री रामचंद्र मिशन की स्थापना की थी। माधौगोपाल ने बताया कि वर्ष 1976 में शाहजहांपुर में महात्मा रामचंद्र महाराज ने अपने गुरु फतेहगढ़ के महात्मा रामचंद्र महाराज (लालाजी ) की स्मृति में मिशन के प्रथम आश्रम की स्थापना की।
विज्ञापन

अब यह आश्रम अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। उन्होंने बताया कि आश्रम की पचास वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के पूर्ण होने पर मिशन के अध्यक्ष और गुरुदेव कमलेश डी पटेल (दाजी) के सानिध्य और मार्गदर्शन में स्वर्ण जयंती समारोह होगा। मिशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक चरण में देश-विदेश से करीब पांच हजार लोग सहभागिता कर आध्यात्मिक विकास के वाहक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कल से शुरू होंगे चरण
अनुपम अग्रवाल ने बताया कि पहला चरण 12 से 14 फरवरी, दूसरा चरण 16 से 18 फरवरी, तीसरा चरण 20 से 22 फरवरी, चौथा चरण 24 से 26 फरवरी व पांचवां चरण 28 से 2 मार्च तक चलेगा। आध्यात्मिक महाकुंभ में लगभग 25 से 30 हजार लोगों के यहां पहुंचने की संभावना है। मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, जोन प्रभारी सौमिंद्र त्यागी, मीडिया प्रभारी सुयश सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed