फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scuffle in train, case transferred after 25 days

Shahjahanpur News: ट्रेन में हाथापाई, 25 दिन बाद ट्रांसफर होकर आया मुकदमा

Sat, 18 May 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in train, case transferred after 25 days
शाहजहांपुर। अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सीट के लिए हाथापाई होने के 25 दिन बाद मुकदमा ट्रांसफर होकर आया। जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र की नई बस्ती निवासी विशेष गुप्ता 21 अप्रैल को रात करीब साढ़े दस बजे अपनी मां निर्मला गुप्ता के साथ अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस के कोच में सवार हुए थे। उन्होंने दिल्ली तक जाने के लिए शाहजहांपुर से कोच नंबर एस-नौ में सीट नंबर 17 व 20 आरक्षित कराई थी। वह अपनी सीट पर पहुंचे तो पहले से वहां पांच युवक बैठे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आरक्षित सीट से उठने के लिए कहा तो युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हापुड़ स्टेशन पर उनसे शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन समय कम होने के कारण वह ट्रेन में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने पर युवकों ने फिर विवाद किया। इसके बाद विशेष ने वहां तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि मुकदमा ट्रांसफर होकर आया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed