फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School bus stuck in rough road near Bhainsi bridge

भैंसी पुल के पास कच्चे रास्ते में फंसी स्कूल बस

Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
School bus stuck in rough road near Bhainsi bridge
भैंसी नदी पुल के पास रास्ते को समतल करता जेसीबी चालक - फोटो : POWAYAN
पुवायां। खुटार-पुवायां मार्ग पर भैंसी नदी के जर्जर पुल के पास कच्चे रास्ते पर मंगलवार को राना पब्लिक स्कूल पुवायां की एक स्कूल बस फंस गई। बस एक घंटे तक फंसी रही। इस दौरान बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भैंसी नदी के बेहद जर्जर पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। कार आदि पुल के ऊपर से निकल जाती है और अन्य वाहन पुल के पास नीचे की ओर कच्चे रास्ते से निकलते हैं। कच्चा रास्ता बेहद रेतीला और ऊबड़खाबड़ है। इस कारण यहां आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। मंगलवार को बच्चों को स्कूल ले जा रही पुवायां के राना पब्लिक स्कूल की बस कच्चे रास्ते में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं निकलने पर चालक ने स्कूल को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी की मदद से बस को एक घंटे बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को स्कूल संचालक ने कई ट्रॉली ईंट का रोड़ा मौके पर डलवाकर जेसीबी से रास्ते को समतल कराया है। लोगों का कहना है कि भारी वाहन निकलने से रोड़ा जल्द ही टूट जाएगा और आवागमन में समस्या बनी रहेगी। पुल बनने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed