{"_id":"585c02824f1c1ba107e3a0bb","slug":"school-blown-episode-caught-chicken-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मुर्गे काटने के प्रकरण ने तूल पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मुर्गे काटने के प्रकरण ने तूल पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला इमली स्थित जूनियर हाईस्कूल में बारात की दावत के लिए स्कूल के कक्ष में मुर्गे काटने के मामले ने तूल पकड़ते हुए विभिन्न संगठनों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित विद्यालय के स्टाफ को निलंबित किए जाने की मंाग करते मुख्य चौराहा बिरियागंज पर नारेबाजी करते हुए बीईओ का पुतला फूंक दिया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बता दें कि बुधवार को स्कूल मेें बारात ठहराने को लेकर एक कमरे में दावत को लेकर जब मुर्गे काटने शुरू हुए तभी बच्चों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया। इस बीच घटना की सूचना डीएम को दी गई। उन्होंने बीएसए से कार्रवाई करने को कहा। बीएसए ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय लिपिक सुहेल खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बृहस्पतिवार को मोदी सेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रकरण के लिए खंड विकास अधिकारी को दोषी मानते हुए नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज पर उनका पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करने के बाद सभी तहसील पहुंचे और एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुशीलचंद्र गुप्ता को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बीईओ सहित स्कूल के समस्त स्टॉफ को तत्काल प्रभाव से निलंबन की मंाग की। पुतला फूंकने वालों में मोदी सेना केे जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, अभविप के सुमित सिंह, चंदन सिंह चौहान, सचिन गुप्ता, रजत, अंकुर, हर्षित, सर्वजीत, दिव्यांशु अग्रवाल, श्याम गुप्ता, अवधेश गुप्ता, प्रिंस, संतोष, विकास सिंह, रजनीश सक्सेना, भोलू गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन