फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Save Constitution-Save Country PDA Yatra will be welcomed on 19th

Shahjahanpur News: 19 को संविधान बचाओ-देश बचाओ पीडीए यात्रा का होगा स्वागत

Sun, 14 Jan 2024 03:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Save Constitution-Save Country PDA Yatra will be welcomed on 19th
शाहजहांपुर में अ​धिवक्ता सभा के अध्यक्ष रोहित पांडेय का फूल माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष
शाहजहांपुर। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की संविधान बचाओ-देश बचाओ पीडीए यात्रा 19 जनवरी को हरदोई से जिले में पहुंचेंगी। मोहल्ला अंटा स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में यात्रा का जोरदार स्वागत करने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जिले की एक विधानसभा में शाम छह से रात नौ बजे तक बैठक की जाएगी। 20 जनवरी को बरेली के लिए यात्रा रवाना होगी। बैठक में मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी पूर्व सभासद राशिद खान पर सत्ता पक्ष के दबाव में एकतरफा कार्रवाई का विरोध जताया गया। कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दी गई। सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कटरा के अध्यक्ष जितेंद्र पाल श्रीवास्तव, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, जिला सचिव श्याम सिंह यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव विजय सिंह, रामसूरत यादव, गायत्री वर्मा, उपेंद्र पाल सिंह, चौधरी रामकुमार भोजवाल, राजेश कश्यप, कमल किशोर कठेरिया, डॉ.नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गायत्री वर्मा ने किया उपचुनाव के लिए आवेदन

-सपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां को आवेदन देकर ददरौल विधानसभा सीट पर उप चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वह वर्तमान में लोकसभा सह-प्रभारी भी हैं। इससे पहले उप चुनाव लड़ने के लिए पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed