फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satyagraha and Nauchandi Express two passengers health deteriorated

UP: सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्री और नौचंदी में सिपाही की तबीयत बिगड़ी, शाहजहांपुर में दिया गया उपचार

Mon, 16 Oct 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

अलग-अलग ट्रेनों में सफर कर रहे दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर दोनों यात्रियों को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया।  

विज्ञापन
Satyagraha and Nauchandi Express two passengers health deteriorated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ओर नौचंदी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले कांस्टेबल की तबीयत खराब हो गई। कंट्रोल के आदेश पर दोनों ट्रेनों को अलग-अलग वक्त पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यहां दोनों यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 

विज्ञापन


आनंद विहार से चलकर रक्सौल जाने वाली गाड़ी संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के बी-5 कोच में बर्थ नंबर 13 पर नावेद मुरादाबाद से सवार हुए थे। जैसे ही ट्रेन मुरादाबाद से चली, नावेद को उल्टी और पथरी के दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने इसकी जानकारी टीटीई को दी। टीटीई ने कंट्रोल को बताया। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पर सत्याग्रह ट्रेन को रोका गया। जहां डॉ. राजेंद्र माथुर की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। 
विज्ञापन


नौचंदी एक्सप्रेस में सिपाही की तबीयत बिगड़ी 
प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली गाड़ी संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस में कांस्टेबल अमित कुमार को पथरी का दर्द उठा। शाहजहांपुर में तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन को रोककर कांस्टेबल अमित कुमार की प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। डॉ. राजेंद्र माथुर ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी, नौचंदी एक्सप्रसे में चल रहे कांस्टेबल और सत्याग्रह एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों को प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed