{"_id":"594c0cf04f1c1bbc548b479c","slug":"satkhas-workers-performed-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सछास कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सछास कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 20 जून को लखनऊ में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। कई निर्दोष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया, जिनमें जिलाध्यक्ष विपेंद्र यादव भी शामिल हैं। ज्ञापन में राज्यपाल से जेल में बंद कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने का अनुरोध किया गया है। प्रदर्शन में प्रसून कुमार, संजीव जोशी, शरद यादव, अनूप यादव, आशीष कुमार, अभिषेक सिंह, सौमित्र यादव, अजीत कुमार, आलोक मिश्रा, ऋषभ सक्सेना, शुभम मिश्रा, अमित सक्सेना, सिद्धार्थ सिंह आदि शामिल रहे।