फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sarathi portal closed...people who came to get the license got troubled in the scorching heat

Shahjahanpur News: सारथी पोर्टल बंद...लाइसेंस बनवाने आए लोग भीषण गर्मी में हुए परेशान

Sat, 18 May 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Sarathi portal closed...people who came to get the license got troubled in the scorching heat
शाहजहांपुर। मेंटेनेंस कार्य के चलते सारथी पोर्टल बंद होने की वजह से प्रदेशभर में ड्राइविंग लाइसेंस बनने पर रोक लग गई। इस वजह से परिवहन विभाग के कार्यालय में आवेदकों की फाइलें लंबित हो गई हैं। भीषण गर्मी में कार्यालय आने वाले आवेदक काफी परेशान हुए। शनिवार को पोर्टल चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर लर्निंग से लेकर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई अन्य कार्य होते हैं। रोजाना ही एआरटीओ कार्यालय में करीब 70 परमानेंट लाइसेंस बनते हैं। इसी तरह 50 लोगों का रिन्यूवल, डुप्लीकेट डीएल, नाम व पता बदलने का कार्य होता है। विभाग की धुरी के तौर पर काम करने वाले पोर्टल को मेंटेनेंस का कार्य होने के चलते बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


पोर्टल बंद होने के कारण भीषण गर्मी में कार्यालय तक दौड़कर आने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यालय से 18 मई को पोर्टल शुरू करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

बीएन सीरीज के महत्वपूर्ण नंबरों के लिए संपर्क करें

-निजी वाहनों के पंजीकरण के लिए वर्तमान में चल रही सीरीज यूपी 27बीएम शुक्रवार को समाप्त हो गई। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि नई सीरीज यूपी 27 बीएन प्रारंभ कर दी गई है। महत्वपूर्ण व अति महत्वपूर्ण नंबरों को ऑनलाइन बुक करने के लिए पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed