फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sadhus, saints and devotees start arriving at Dhaighat

Shahjahanpur News: ढाईघाट पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आना शुरू

Sat, 20 Jan 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sadhus, saints and devotees start arriving at Dhaighat
ढाईघाट में कल्पवास करने वाले साधु-संतों की बनती फूस की झोपड़ी।स्रोत जागरुक पाठक
मिर्जापुर। ढाईघाट गंगा तट पर 22 जनवरी से माघ मेला रामनगरिया शुरू हो रहा है। मेले में साधु-संतों, पंडों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। साधु-संत एक माह तक कल्पवास करने के लिए फूस की झोंपड़ी तैयार कर रहे हैं। मेले में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के आते ही जिला पंचायत ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के मेलाबाबू अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेले में अस्थायी सड़कों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मेला कोतवाली, फायर ब्रिगेड, जिला पंचायत कैंप कार्यालय का निर्माण कराने के साथ अधिकारियों के लिए टेंट लगवाए जा रहे हैं। बताया कि मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम कायमगंज (फर्रुखाबाद) यदुवंश कुमार वर्मा के निर्देश पर गंगाघाटों पर जाने वाले जलभराव मार्ग पर रेत की बोरियों लगवाकर पहुंच मार्ग और सीमेंट के पाइप डालकर अस्थायी पुलिया का निर्माण करवाया जा रहा है। गंगा की गहराई को देखते हुए निर्माण ठेकेदार को सुरक्षित गंगा स्नान के लिए 22 जनवरी से पूर्व घाटों पर बैरिकेडिंग करवाने के लिए कह दिया गया है। मोटर बोट और गोताखोरों को भी किराये पर लिया गया है। मेलाबाबू ने बताया कि इस बार मेले में सदर मार्ग से पश्चिम रिहायशी इलाका कम होने से संतों और पंडों के लिए आवंटित स्थान कम पड़ रहा है। जिला पंचायत के अवर अभियंता सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि 21 जनवरी तक पेयजल, प्रकाश, सफाई, शौचालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वाच टावर निर्माण सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed