{"_id":"fdcdc57414daeaafcf282bb4fcdb3fdd","slug":"rotary-will-be-the-celebrity-singer-diwali-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी दीवाली मेला में आएंगे सेलिब्रिटी सिंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी दीवाली मेला में आएंगे सेलिब्रिटी सिंगर
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ सिटी के दीवाली मेला में इस बार सारेगामा और इंडियन आइडल रियलिटी शो की विजेता सिंगर को आमंत्रित किया गया है। दोनों सेलिब्रिटी कलाकार सात और आठ नवंबर को अपनी आवाज का जादू चलाएंगे। इसके अलावा मनोरंजन के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं प्रतिदिन होंगी।
इस संबंध में अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि शहीद द्वार मैदान में लगने वाले दीवाली मेला के पहले दिन छह नवंबर को डॉग शो, बेबी शो, सिंगिंग और डांसिंग स्टार प्रतियोगिता होगी। इसी तरह सात नवंबर को मेंहदी, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस कंप्टीशन और आठ नवंबर को मेला क्वीन, बेस्ट कपल तथा डांस और गायन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। अंतिम दिन मेगा लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। मेला संयोजक राजीव भारती और कोषाध्यक्ष अमरीष सक्सेना ने बताया कि मेला में प्रत्येक घंटे लकी ड्रॉ के माध्यम से पांच विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले से प्राप्त होने वाली आय विकलांगजनों के सहायतार्थ खर्च की जाएगी।
सचिव अरुण शर्मा और सिंगिंग प्रतियोगिता के संयोजक मनोज खुराना ने बताया कि सात नवंबर को सारेगामा रियलिटी शो की विजेता प्रियांशी श्रीवास्तव और आठ नवंबर को इंडियन आइडल विजेता सृष्टि सिंह को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मेला चेयरमैन विनय शुुक्ला, लकी ड्रॉ चेयरमैन एपी सिंह, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।