{"_id":"691db2419d236ae0ec02bfd5","slug":"roses-were-given-to-those-wearing-helmets-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-158114-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हेलमेट लगाने वालों को दिया गुलाब का फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हेलमेट लगाने वालों को दिया गुलाब का फूल
विज्ञापन
जीआईसी तिराहा पर हेलमेट लगाए युवक को फूल देते एसपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। यातायात माह में जीआईसी तिराहा पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। साथ ही एसपी राजेश द्विवेदी ने यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल दिया।
एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूक एवं अनुशासित यात्री ही दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिवा सक्सेना के निर्देशन में मंथन आर्ट्स के कलाकारों की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। नियमों का पालन न करने के नुकसान भी बताए गए। इस दौरान सीओ संजय कुमार, यातायात प्रभारी विनय पांडेय, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला मंत्री संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद