{"_id":"5902371c4f1c1baf2bc0cfaf","slug":"roja-will-stop-the-waterlogging-in-the-industrial-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव रोकने को होगा सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव रोकने को होगा सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने रोजा औद्योगिक आस्थान में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्माण कार्यों के लिए सर्वे करने और उसी के अनुरूप इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु एवं कानून व्यवस्था तथा निगरानी समिति की बैठक में उद्यमियों ने उनके समक्ष यह समस्या प्रमुखता से उठाई। साथ ही राइस मिलर्स ने पिछले सत्र में धान की सूखन और अन्य मदों में बकाया धनराशि का भुगतान शीघ्र कराने का अनुरोध किया।
उद्योगपति सज्जन गोयल ने डीएम को बताया कि रोजा औद्योगिक आस्थान में बरसात के मौसम में पूरी सड़क पानी मे डूब जाती है और उस पर गहरे गड्ढे हो जाते हैं। इस कारण फैक्ट्रियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है और कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद की ढुलाई प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर डीएम ने उद्योग उपायुक्त रमेश चंद्रा को नाला और सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सर्वे के आधार पर आगणन पत्र भी जल्द तैयार किया जाए, जिससे कि जरूरी निर्माण कार्य के लिए इस्टीमेट के अनुरूप शासन से धनराशि की मांग की जा सके। आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जिले की औद्योगिक इकाइयों में ब्वॉयलर अटेंडेंट की मांग को देखते कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कराने का अनुरोध किया। डीएम ने अधिकारियों को आईटीआई से 50 छात्रों का चयन इस कोर्स के लिए करने के निर्देश दिए।
राइस मिलर्स के बकाया भुगतान और अन्य समस्याओें का निस्तारण कराने के लिए डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी और जीएम डीआईसी को क्रय एजेंसियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। केआर पल्प एंड पेपर मिल गेट पर मलबा और गंदगी का मुद्दा उठने पर डीएम ने वहां सफाइ्र कराकरर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम के अधिशासी अभियंता को औचक निरीक्षण कर फैक्ट्री से निकलने वाले पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, आईआईए के सचिव अनुज गुप्ता, उद्योगपति रामचंद्र सिंघल, किशन अग्रवाल, हरि किशोर गुप्ता, सुरेश सिंह, विश्वमित्र तलवाड़, सुरेश सिंधल, रमाकांत मोदी, विवेक अग्रवाल, प्रकाश कालानी, अभिनव ओमर, अशोक खन्ना, राकेश अग्रवाल, आरिफ जमाल खां, हेमंत रोहरा, नवनीत प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000000000
एडीएम करेंगे तहसीलों का निरीक्षण
शाहजहांपुर। शासन की नीति के अनुरूप राजस्व कार्यों में पारदर्शिता के साथ गतिशीलता लाने को डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों एडीएम को एक सप्ताह के अंदर सभी तहसीलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा को तिलहर, जललालाबाद व कलान और एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार सदर और पुवायां तहसील का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही सभी एसडीएम और तहसीलदारों को तीन दिन के अंदर राजस्व कार्यों की विवरण पुस्तिका तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।