फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads Turned into Parking Lots; Now Facing Traffic Congestion Issues

Shahjahanpur News: सड़कों को बना दिया पार्किंग, अब जाम से दिक्कत

Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Roads Turned into Parking Lots; Now Facing Traffic Congestion Issues
मोहल्ला मशीनरी मार्केट ​स्थित एक बैंक से सामने बेतरतीव खड़ी बाईकें। संवाद
शाहजहांपुर। नगर को जाम से मुक्त कराने के लिए किए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्किंग बनी होने के बावजूद लोग दुकानों के बाहर वाहन खड़े कर जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वाहन खड़ा कराने के लिए गोविंदगंज में पुल के नीचे पार्किंग बनाई थी। उद्देश्य था कि सदर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे, लेकिन यहां पर नाममात्र के चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। लोग वाहन समेत गोविंदगंज और सदर बाजार में चले जाते हैं। जिसके चलते जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा जेल के पीछे बहादुरगंज में बनीं पार्किंग में लोग वाहन खड़ा करने से कतराते हैं, लोग अपनी दुकानों के सामने ही वाहन खड़ा कर जाम की दुश्वारी पैदा कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। शुक्रवार को शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के चारों ओर वाहन खड़े होने के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से लोगों का निकलना दूभर हो गया। इसी तरह सदर बाजार में दुकानों के सामने वाहन खड़ा होने से जाम लग गया। कच्चा कटरा मोड़ पर अस्पतालों व क्लीनिकों के पास पार्किंग नहीं होने से जाम की स्थिति बनी रही।

यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पार्किंग के बजाये सड़क पर वाहन खड़ा कर जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। गैर जनपद में गया स्टाफ लौट आया है। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मोहल्ला मशीनरी मार्केट स्थित एक बैंक से सामने बेतरतीव खड़ी बाईकें। संवाद

मोहल्ला मशीनरी मार्केट स्थित एक बैंक से सामने बेतरतीव खड़ी बाईकें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed