फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Road otherwise vote' announced

‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का एलान

Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
'Road otherwise vote' announced
मतदान के व‌िरोध में जनता
रोड नहीं बनने से खफा कई गांवों के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। गांव कैथ भगौतीपुर के मजरा डिमरई, सुहेला, गांवसभा ररुआ के मजरा बिरहना खुर्द, नटिउरा के मजरा सोकड़ नहर के लोगों ने बताया कि गांव नटिउरा के पास शारदा नहर से कुंआडांडा पुल होते हुए कैथ भगौतीपुर तक रोड नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश में आवागमन बंद ही हो जाता है। नेता चुनाव के समय रोड बनवाने का आश्वासन देते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। इस वर्ष भी कई बार मांग करने के बाद भी किसी नेता और अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान गांवों के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डालने का फैसला किया है। गांव डिमरई, सोकड़ नहर, सुहेला, बिरहना खुर्द के लोगों ने बृहस्पतिवार को गांव कैथ भगौतीपुर के देवस्थान मंदिर पर एकत्र होकर नेताओं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सरजीत सिंह, च्यवन सिंह, पाल सिंह, प्रमोद कुमार, गुरदेव सिंह, विचित्र सिंह, कारज सिंह, पलविंदर सिंह, निशा देवी वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed