फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road jam in querall

प्रधानाध्यापक-प्रधान में झगड़ा, रोड जाम

Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
road jam in querall
प्रधानाध्यापक-प्रधान में झगड़ा, रोड जाम 
क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय से महिला प्रधान के देवर द्वारा जबरन एमडीएम विद्यालय से उठाकर अपने घर ले जाकर रख दिए जाने को लेकर प्रधानाध्यापक और प्रधान पक्ष के लोगों के बीच सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रधान पक्ष के लोगों ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से मारपीट की। शिक्षकों ने मारपीट कर रहे प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर दिया और एसडीएम व बीएसए को मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख के पति ने प्रधान पक्ष के लोगों को साथ लेकर जैतीपुर पहुंचे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह यादव ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कराकर विवेचना का आश्वासन दिया तो जाम हटा।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक हरवीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर और बीएसए को दिए गए लिखित पत्रक में ग्राम प्रधान द्वारा एमडीएम में हिस्सा मांगे जाने का आरोप लगाया और न दिए जाने पर प्रधान के देवर द्वारा जबरन एमडीएम अपने घर उठा ले जाकर रख दिए जाने का जिक्र किया जिस पर पूरा मामला तूल पकड़ा। ग्राम प्रधान ऊषा देवी से इसी मुद्दे पर उनकी कहासुनी हुई। जबरन एमडीएम का राशन विद्यालय से उठा लिए जाने से मना करने पर प्रधान के दो करीबी तमंचा लेकर विद्यालय में घुसे और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की। शिक्षक किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने अपनी तहरीर में लिखा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय  से वह कोई मतलब नहीं रखतीं और असली मसला विद्यालय के विभिन्न मदों में बनने वाले चेक पर हस्ताक्षर का है। उनके अनुसार, सोमवार को उन्होंने अपने देवर मुरारीलाल को स्कूली बच्चों का खाना देखने के लिए भेजा था और तभी मास्टर ने जातिसूचक गालियां देकर भगाने की कोशिश तो कहासुनी हो गई एवं शिक्षकों ने मुरारी को कमरे में बंद कर दिया जिसे ग्रामीणों बचाया। सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख पति सतेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान ऊषा देवी को साथ लेकर जैतीपुर आ गए और थाने के सामने रोड जाम कर दिया। इससे गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई और खुदागंज, जैतीपुर, गढ़िया रंगीन और मीरानपुर कटरा थाने की फोर्स लेकर सीओ तिलहर डा. कृष्ण गोपाल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों को आश्वस्त किया कि ग्राम सुरजूपुर में पूर्व विद्यालय में पहुंचकर जांच की जाएगी और  मौका मुआयना करके ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed