फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road digging at Anta Chauraha...people struggled with traffic jam the whole day

Shahjahanpur News: अंटा चाैराहा पर सड़क की खोदाई...पूरे दिन जाम से जूझे लोग

Tue, 17 Feb 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road digging at Anta Chauraha...people struggled with traffic jam the whole day
अंटा चौराहा पर खोदी गई सड़क और जाम में फंसे वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। नगर के अंदर सड़कों की दशा सुधर नहीं पा रही है। गत दिनों पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों को बनाने के लिए कार्य शुरू कराया गया लेकिन व्यवस्थित ढंग से काम न होने से पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। अंटा चौराहे से जेल रोड तक एकल मार्ग व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह अंटा चौराहे से दाना मियां की मजार के आगे तक सड़क पर कार्य शुरू कराया गया। पुराने अस्पताल की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को अंटा से अंजान चौकी होते हुए घंटाघर की ओर निकाला गया। इसके चलते संकरे मार्ग पर पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा। अंटा से अंजान चौकी के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही।
विज्ञापन

ई-रिक्शा, कारों आदि की लंबी लाइन लगी रही। चौकी के सामने भी निकलना दूभर हो गया। वहीं, अंटा से जेल रोड की ओर जाने वाला मार्ग दो पहिया वाहनों के चलते जाम रहा। इस बीच लिंक मार्ग भी ठप रहा। बगैर जानकारी काम शुरू कराए जाने के कारण लोग इन रास्तों में आकर फंस गए। मंगलवार को परीक्षा छूटने के बाद अंटा रोड से निकलना भी दूभर हो गया। अंटा से विसरात मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लिंक मार्ग भी जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया निर्माण से लग रहा जाम
टाउन हॉल में संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार को पुलिया का निर्माण कार्य होने से रास्ता बंद कर दिया था। सोमवार को यहां से निकलने को रास्ता खोला गया। निर्माणाधीन पुलिया के पास से निकलना दूभर हो रहा है। यहां भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

--
अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन डालने का कार्य किया। उसे सही करने के लिए डामरीकरण का कार्य हो रहा है। जल्द ही कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा।
-मोहम्मद अयाज, एक्सईएन जल निगम
--
सड़क निर्माण के कारण जाम लग रहा है। व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है जिससे किसी को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
- संजय कुमार, सीओ यातायात

अंटा चौराहा पर खोदी गई सड़क और जाम में फंसे वाहन। संवाद

अंटा चौराहा पर खोदी गई सड़क और जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed